अमृतसर/बटाला: पंजाब के बटाला से बिना बताए घर से निकले तीन नाबालिक बच्चो को अमृतसर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस की तत्परता के कारण न केवल बच्चों की सुरक्षित बचाया गया बल्कि उन्हें उनके परिजनों तक भी पहुंचा दिया गया है।
संदिग्ध हालत में मिले बच्चे पुलिस की 112 टीम ने संभाल मोर्चा
जानकारी के अनुसार अमृतसर पुलिस की 112 इमरजेंसी रिस्पांस टीम को सूचना मिली कि शहर में तीन बच्चे लावारिस और डरे हुए घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचे और बच्चों को अपनी सुरक्षा में ले लिया।
शुरुआत में बच्चे काफी डरे हुए थे और कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने प्यार और सानूभूती से बात की इसके बाद बच्चों ने अपनी पूरी कहानी बयां की।
रास्ते में आज्ञात व्यक्ति ने छीन पैसे
पूछताछ के दौरान बच्चों ने चौंकाने वाला खुलासा किया उन्होंने बताया कि:
. बिना किसी को जानकारी दिए बटाला से घर छोड़कर निकल आए थे।
. उनके पास करीब ₹1,000 थे।
. रास्ते में का ज्ञान भक्ति में उन्होंने डरा धमका-कर उनके सारे पैसे छीन लिए।
पैसे छीन जाने के बाद बच्चे और भी ज्यादा घबरा गए और भटकते भटकते अमृतसर पहुंच गए। लूट की इस घटना ने उनके मन में गहरा डर बैठा दिया था।
बटाला पुलिस की मदद से परिजनों तक पहुंची टीम
अमृतसर पुलिस में तुरंत कार्यवाही करते हुए बच्चों के पते की शिनाख्त की और बटाला पुलिस से संपर्क साधा। काफी मशक्कत के बाद बच्चों के परिवारों से संपर्क हो पाया।
बच्चे सुरक्षित है और उन्हें उनके माता-पिता को शौक दिया गया है। अपने बच्चों को सही सलामत देखकर परीजनों की आंखों में आंसू थे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस की अभिभावकों से अपील बच्चों पर रखें कड़ी नजर
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी माता-पिता और अभिभावकों के लिए एक जरूरी की है:
- निगरानी रखें: अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें कि वह कहां जा रहे हैं।
- जागरूकता: बच्चों को घर से बिना बताए बाहर जाने के खतरों के बारे में समझाएं।
- दोस्ताना व्यव्हार: बच्चों के साथ ऐसा रिश्ता बनाए कि वह अपनी बात साझा कर सके, ताकि वह घर छोड़ने जैसा कदम ना उठाएं।
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सामाजिक जागरुकता और अभिभावकों की सतर्कता बेहद जरूरी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
